मध्य प्रदेश

किस हादसे के इंतजार में बैठा पीडब्ल्यूडी विभाग

उमरियापान टोला रोड सड़क किनारे बनी है खाई, कुंभकर्णी निद्रा में सो रहा विभाग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
उमरियापान से टोला जाने वाली सड़क के परखच्चे उड़ गये है लेकिन पीडब्लूडी के अधिकारियों को सब ठीक दिख रहा है और उनके द्वारा उक्त जर्जर हो चुकी हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई मरम्मत नहीं करवाई जा रही है जिस कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये है l और कभी कभी गड्ढो के कारण दुर्घटनाए होती रहती है इसके बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही हैl लिहाजा यदि विभाग द्वारा इसी तरह से अनदेखी कि जाती रही तो निश्चित ही किसी दिन अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता l उमरियापान से बावली हनुमान मंदिर जगह जगह गिट्टी उखड़ गयीं जिससे कारण आए दिन टू व्हीलर वाहन चालक जख्मी हो रहे हैं l उमरियापान से खलरी, मोहला रोड की जहां पर टोला ग्राम के पहले एक सड़क किनारे खाईनुमा गड्ढा बना हुआ है और उपरोक्त गड्ढा पिछले एक वर्ष से ज्यादा से बना हुआ है लेकिन विभाग कुंभकर्णी निद्रा में लीन है।
स्मरण रहे कि जिस तरह से उक्त खाईनुमा गड्ढा सड़क किनारे बना हुआ है इससे किसी भी दिन बड़ी घटना कारित हो सकती है क्योंकि ठीक सड़क के किनारे से नदी निकली हुई है और वर्तमान समय में बरगी नहर से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है जिस कारण से नदी में अत्याधिक पानी है और ऐसी स्थिति में यदि कभी किसी तरह की अप्रिय घटना कारित होती है तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा। क्या विभाग को यह नहीं दिखता है या फिर जिम्मेदार जानबूझकर मूकदर्शन बने हुए हैl

Related Articles

Back to top button