धार्मिक
भगवान परशुराम जी का प्रकट उत्सव मनाया गया
सिलवानी। भगवान परशुराम जी के प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव ब्राह्मण समाज सिलवानी द्वारा सर्वप्रथम परशुराम जी का अभिषेक महा आरती एवं हवन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन परशुराम मंदिर काठिया मंदिर सिलवानी किया गया । पाठ के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण कर ब्राह्मण समाज सिलवानी द्वारा भगवान से प्रार्थना की गई सभी क्षेत्रवासी स्वस्थ रहें निरोगी रहें एवं ऐश्वर्य एवं वैभव को प्राप्त करे ।

