मध्य प्रदेश
रायसेन प्रभारी डीईओ एम एल राठौरिया ही बने रहेंगे अधिकारी रायसेन

एस पी सिंह को रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी बनाने वाला पदस्थापना आदेश हुआ निरस्त
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। दो तीन दिन पहले ही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन के रूप में पदस्थ हुए एस पी बिसेन का स्थानांतरण हो गया है।
दोपहर के समय ही एस पी बिसेन ने किया था पदभार ग्रहण ।लेकिन शाम को ही हटाने के आदेश हुए थे जारी।
एस पी बिसेन को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल प्रमोद सिंह ने किये जारी।प्रभारी डीईओ एस पी बिसेन के शुभचिंतको में छाई मायूसी तो एम एल राठौरिया के शुभचिंतकों में खुशी का माहौल।स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के बाद एम एल राठौरिया ही जिला शिक्षा अधिकारी बने रहेंगे।



