मध्य प्रदेश

हमेशा राज्य सत्ता से ऊपर धर्म सत्ता रही है नरेंद्र शिवाजी पटेल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । सर्व ब्राह्मण सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे क्षेत्र के विधायक एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों के चरणों की सेवा ही मनुष्य के जीवन में कृपा के द्वार खोलती है ।
उन्होंने प्रतिभाओं का सम्मान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से परम पूज्य गौरा वाले महाराज जी
बापौली धाम के श्री मुक्तानंद जी महाराज गिरीश दासजी महाराज बगलवाड़ा नर्मदा भक्ति पंथ की अध्यक्ष देवी रत्न मणि द्विवेदी
बड़े भैया समनापुर वाले मुख्य रूप से मंचस्थ रहे। देवी रत्न मणि द्विवेदी ने कहा कि हर समाज को अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि प्रतिभा ही आगे चलकर समाज को शिखर पर ले जाने का काम करती हैं ।*
मुख्य वक्ता के रूप में पधारे चेतन भार्गव ने राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर उद्बोधन दिया ।
सर्व ब्राह्मण सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।बही कार्यक्रम अंत में भरत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button