विशाल तिरंगा वाहन रैली में उमड़ा जन सैलाब, लोहा मील से कृषि उपज मंडी तक निकाली रैली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष हाजी शफीक अली और हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय राय ने किया। रैली से जहां देश प्रेम का संदेश दिया गया वहीं हिंदू मुस्लिम एकता की भी मिसाल पेश की गई दोनों ही समुदाय के लोग काफी संख्या में अपने-अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए विशाल रैली देखकर लोग सड़क किनारे खड़े होकर हाथ हिलाकर अभिवादन करते देखे गए वहीं कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया गया। डीजे और वाहनों पर बधें ध्वनी विस्तारक यंत्रों से बज रहे देश प्रेम के गीतों से पूरा नगर राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत हो गया। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और जमकर नारे भी लगाए।
रैली में दोनों ही समुदाय के प्रमुख लोग शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, पार्षद गण, मुस्लिम त्योहार कमेटी व हिंदू उत्सव समिति के के पूर्व अध्यक्षगण गणमान्य नागरिक, और भारी संख्या में युवा शामिल हुए।
थाना प्रभारी राजीव उईके दलबल के साथ रैली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित करते नजर आए।
रैली के सफल आयोजन पर हाजी शफीक अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।



