मध्य प्रदेश

रक्षाबन्धन पर्व पर मंहगाई की मार, बहनों ने खरीदी, राखी, रुमाल, मिठाई, गरीब लोग हुऐ परेशान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सावन भादो मास दिन सोमवार को भाई बहन के अटूट बंधन रक्षा बन्धन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ तो मनाया जा रहा हैं। लेकिन बहनों को अपने भाई की कलाई में राखी रुमाल मिठाई लेने पर विचार विमर्श करना पड़ रहा हैं। गरीब लोग इन्हे लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। रविवार को एक बहन ने राखी रुमाल मिठाई के दाम सुनकर हैरान रह गई। उसने बताया कि 400 से लेकर 800 रूपये किलों मिठाई, तो 20 से लेकर 50 रूपये में राखी रूमाल बाजार में मिल रहा हैं। इतनी महंगाई में हम गरीब लोग कैसे इसे खरीदे।
सावन सोमवार दिनांक
19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगा और दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1:30 से लेकर रात्रि 9:07 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप भाई को राखी बांध सकती है।
भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उन्हें सुरक्षा का संकल्प भी लेते हैं।
कई वर्षो के बाद बना शुभ मुहूर्त – अच्छे मुहूर्त अथवा भद्रा रहित काल में भाई की कलाई पर राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बांधना चाहिए वहीं विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में राखी बांधने का विधान है। भाइयों को राखी बंधवाते समय उस हाथ की मुट्ठी को बंद रखकर दूसरा हाथ सिर पर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में काले रंग को औपचारिकता, बुराई, नीरसता और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस दिन बहन और भाई दोनों को काले रंग के परिधान पहनने से परहेज करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button