मध्य प्रदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने लगाई वाहन चेकिंग कई नाबालिग बच्चों को समझाइश देकर छोड़ा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। आए दिन हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई वहीं कई नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते हुए पकड़ा उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश देकर छोड़ा गया। और निर्देश दिए गए कि आइंदा यदि अपने अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए दिया तो आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एस आई संतोष गीद ने नाबालिग बच्चों के आए दिन हो रहे हादसों के बारे में बताया और यातायात के नियम भी समझाएं वहीं दूसरी ओर पुलिस का चेकिंग अभियान देखकर नियम विरुध्द वाहन चला रहे कई लोग इधर-उधर की गलियों से भागते नजर आए। दो से अधिक लोगों को बाइक पर बैठाने वाले, बिना लाइसेंस या बिना बीमा फिटनेस आदि के पाए जाने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी किए गए।

Related Articles

Back to top button