मध्य प्रदेश

शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कथा स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के लिए दिए निर्देश

रिपोर्टर : सीएल गौर
रायसेन ।
शहर के नया दशहरा मैदान पर आगामी 3 अप्रैल से शुरू होने जा रही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा के विशाल आयोजन को देखते हुए नया दशहरा मैदान पर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा करने के संबंध में रविवार को कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल ने कथा स्थल पर पहुंच कर दोपहर में निरीक्षण किया एवं कथा के आयोजन में होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं धर्म प्रेमियों से चर्चा कर जायजा लिया। कलेक्टर दुबे ने कथा स्थल पर लगाए जा रहे हजारों वर्ग फीट के पंडाल स्थल का भी निरीक्षण किया कथा के समय आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने निर्देश दिए, उन्होंने संबंधित स्थानीय नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के तीनों मार्गों पर मार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए इसके साथ ही कथा स्थल पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराने नल कनेक्शन लगवाए जाएं, इसके साथ ही कथा स्थल पर स्वच्छता का ध्यान रखते हुए सफाई व्यवस्था कराई जाने के लिए मौके पर निर्देश दिए गए । शिव महापुराण की विशाल कथा के आयोजन को देखते हुए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कथा स्थल पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आ जा सकेंगे जहां प्रशासन द्वारा पार्किंग स्थल बनवाया जाएगा वहीं पर वाहन खड़े खड़े किए जा सकेंगे । इसके अलावा कथा स्थल के आसपास भी इसी प्रकार की कोई दुकान नहीं लग सकेगी किसी भी दुकानदार को अपनी दुकान लगाना है तो वह शहर के मार्गों के आसपास लगा सकते हैं कथा स्थल के आसपास कोई भी दुकान नहीं लगेगी। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों के आसपास विद्युत खंभों पर लाइट व्यवस्था
कराए जाने के लिए विद्युत मंडल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर दुबे एवं पुलिस अधीक्षक शाहवाल के निरीक्षण करने के दौरान एसडीएम एल के खरे तहसीलदार पटेल, सीएमओ नगरपलिका धीरज शर्मा, सहित श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button