असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट का प्रादेशिक सम्मेलन 21 को

सिलवानी । 21 दिसम्बर 24 को भोपाल में ‘असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट’ का प्रांतीय अधिवेशन होने जा रहा है। प्रांतीय अधिवेशन सिंधु भवन, शिवाजीनगर, लिंक रोड नंबर एक 5 नंबर पर, होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी आमंत्रित किया गया है। पत्रकारों के द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर समाचार से प्रभावित होने वाले ब्यक्ति के द्वारा रिपोर्ट करने पर बिना जाँच किए पत्रकारों के उपर प्रकरण कायम किए जा रहे है। इसके खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ जी शारदा ने आवाज बुलंद की है सभी पत्रकारों को संगठित होकर कानून के गलत उपयोग पर रोक की मांग की है। अब प्रदेश के पत्रकारों की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन का प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के जिलों से ग्रामीण अंचल के पत्रकार पहुंचेंगे जहां अतिथियों का उद्बोधन और प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह कार्यक्रम पत्रकारो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। जो दो सत्र में रहेगा, पहले सत्र में अतिथियों का सम्मान एवं उद्बोधन-विषय- पत्रकारिता में चुनौतियां और मजबूरियां। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्षों से चर्चाः असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्टस के निवृतमान प्रांतीय पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्य, विभिन्न दायित्व निर्वहन करने वाले संयोजक, संभागीय पदाधिकारियों, जिला इकाई के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ आवश्यक रूप से अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दें और अपनी बात भी रखें।
रायसेन जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, महासचिव दिनेश चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम साहू, महेन्द्र यादव, राधेश्याम साहू आदि ने अन्य पत्रकार साथियों से भोपाल पहुंचने अपील की है।जहां अपने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।



