रानी अवंति बाई के 169 वें बलिदान दिवस पर शिद्दत से याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

लोधी समाज ने निकाली विशाल बाइक रैली
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रानी अवंती बाई के 169 वां बलिदान दिवस पर लोधी समाज ने सागर रोड़ स्थित लोहामील तिगड्डे से नया बस स्टैंड अवंती बाई मूर्ति के समक्ष तक विशाल वाहन रैली निकाली। रैली में दर्जनों मोटरसाइकिल सवार हाथों में ध्वज पताका लेकर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
लोधी समाज के युवाओं के द्वारा रानी अवंती बाई की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ निकली गई ।
शोभा यात्रा में लोधी समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे । शोभा यात्रा के पश्चात समाज की जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
उनके द्वारा राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान, शौर्य पराक्रम को याद करते हुए उन्होंने देश की आजादी में अंग्रेजों के साथ लोहा लेने वाली वीरांगना बताते हुए कहाकि आजादी के लिए विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की एक कट्टर विरोधी के रूप में शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई जानी जाती है।
आजादी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए वीरांगना के बलिदान को याद करते हुए, लोधी समाज हर साल 20 मार्च को उनका बलिदान दिवस मनाती है।
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया :-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने सम्बोधन में कहाकि रानी अवंती बाई ने अपनी मातृभूमि पर ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था वह देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है।
भारत की पवित्र भूमि ऐसे वीर वीरांगनाओं की कहानियों से भरी पड़ी है जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के आजाद होने तक विभिन्न विभिन्न रूप में अपना अहम योगदान दिया।
इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बलिदान बलिदान दिवस पर सभी ने मिलकर याद किया। समाज एवं भाजपा के वरिष्ठ भगवान सिंह लोधी, बृजेंद्र सिंह बडेडा, मानसिंह लोधी, मेहरबान सिंह लोधी, हरिओम लोधी पांडाझिर, जगदीश लोधी, यशवंत सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी , जनपद सदस्य लोकेंद्र सिंह लोधी, पार्षद बृजेश लोधी, युवा समाज अध्यक्ष दिनेश लोधी, गोकरन पटेल,खूब सिंह लोधी,सुल्तान लोधी सहित बाइक रैली मैं बड़ी संख्या मै लोधी समाज के युवा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।



