मध्य प्रदेश

जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

कलेक्टरअरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल की उपस्थिति में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की सालगिरह हर्षोल्लास एवं उमंग उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल ग्राउंड में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस पर्व के गरिमामय समारोह में कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा ध्वजरोहण किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की कलेक्टर अरविन्द दुबे तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल डामोर ,डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी बुधवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर दुबे द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा ।इसके बाद सुबह करीब 9.02 बजे राष्ट्रधुन एवं सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात सुबह 9.09 बजे कलेक्टर द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सुबह 9.14 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जाएगा ।सुबह 9.40 बजे गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके पश्चात सुबह 9.42 बजे हर्ष फायर एवं सुबह 9.46 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। सुबह 9.55 बजे परेड कमाण्डर्स से मुख्य अतिथि का परिचय तथा सुबह 10 बजे से झांकी का प्रदर्शन होगा। सुबह 10.40 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि रायसेन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड-19 के दृष्टिगत परेड में एनएसएस, स्काउट गाईड, शौर्यदल आदि भाग नहीं लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर केन्द्रित चलित झांकियां निकाली जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर परेड नहीं होगी। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार द्वारा उनके क्षेत्र में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिजनों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे।
जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पीसी शर्मा द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद सीईओ द्वारा तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष (जहाँ निर्वाचित अध्यक्ष कार्यरत है) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। शेष नगरीय निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिये प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। कार्यक्रम स्थलों पर मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखने के साथ नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button