जबलपुर में करोड़ों की डकैती, बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाश, 12 किलो सोना और 5 लाख केश लेकर फरार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह/जबलपुर । एमपी के जबलपुर जिले में बैंक डकैती की बड़ी वारदात की घटना सामने आई है। जिले के सिहोरा में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे और खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक से नकाबपोश बदमाशों ने करीब 12 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकदी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।
वही घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से घटनास्थल के साथ आस पास के क्षेत्रों में बारीकी से जांच कर रही है।
बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है और जबलपुर जिले सहित आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
वही मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में जिले के सिंग्रामपुर, जबेरा, तेंदूखेड़ा-पाटन समेत सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
बॉर्डर पर पुलिस द्वारा एक-एक वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों की तलाश और लूट के सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी है और आने-जाने वाले हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है।



