रंगपुरा केसरी में नीलगाय की गोली मारकर हत्या के मामले में नाकेदार की भूमिका संदिग्ध
रिपोर्टर : सत्येंद्र जोशी
रायसेन। वन परीक्षेत्र रायसेन पूर्व अंतर्गत ग्राम रंगपुरा केसरी में नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
जानकारी मिली है कि शिकारियों ने नीलगाय का शिकार गोली मारकर किया था। तभी कुछ लोगों को पता चलने पर शिकारी गाय को छोड़कर भाग गए। फिर जैसे ही वन विभाग के स्टाफ नाकेदार आदि को पता चला उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। गाय को तालाब में डालकर जला दी। नीलगाय अधजली पड़ी हुई है। गांव के लोग आक्रोशित है। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने एवं वन विभाग की मिलीभगत सामने आ रही है। हमने अभी रात 10:00 बजे तक वन परीक्षेत्र अधिकारी एसएस राजपूत को 94 24790 652 पर फोन लगाया। उनका फोन बंद आ रहा है। इधर पश्चिम वन परीक्षेत्र अधिकारी आरकेएस चौधरी से हमने संपर्क किया। रेंजर चौधरी ने बताया कि वन स्टॉप मौके पर पहुंच गया है। गाय को बरामद कर लिया है। पीएम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है।



