धार्मिकमध्य प्रदेश

अनगढ़ हनुमान मंदिर में फरवरी में होगा रुद्र महायज्ञ, ध्वजारोहण के साथ हुई तैयारियों की शुरुआत

सिलवानी। नगर के श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर, बजरंग चौराहा परिसर में आगामी फरवरी माह में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। मंदिर प्रांगण में रुद्र महायज्ञ तथा शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन की तैयारियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
गुरुवार को ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण की वैदिक विधि पंडित संजय शास्त्री द्वारा कराई गई। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण किसी भी धार्मिक आयोजन की मंगल शुरुआत का प्रतीक होता है, इसलिए इसे पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नारायण यादव ने बताया कि फरवरी में प्रस्तावित रुद्र महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनज़र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए समितियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button