स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का मांगो का होगा निराकरण : सुरेंद्र कौरव
भोपाल । स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा 41 सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 12 दिसम्बर 2022 से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा था दिनांक 21 दिसम्बर 2022 से हड़ताल किया जाना प्रस्तावित था इस दौरान दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग आयुक्त, सह सचिव स्वास्थ्य मध्यप्रदेश शासन के साथ वार्ता हुई । पश्चात आंदोलन स्थगित किया गया था और दूसरे दिन से ही विभागो में मांगो के निराकरण की कार्यवाही की जा रही हे के संदर्भ में मांगो को लेकर गुरुवार दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को आयुक्त सह सचिव मध्यप्रदेश शासन भेट की तथा विभाग के समस्त अधिकारीगण एवं महासंघ के 15 संगठनों के समस्त पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय में मांगो के त्वरित निराकरण के संबंध में बिंदूवार विस्तार से पुनः अंतिम चरण की सकारात्मक चर्चा हुई अब शीघ्र ही निराकरण होगा । इस दौरान स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कौरव, संदीप जैन, दिव्य सारांश अग्निहोत्री, बसंत कुर्मी, शरद सोधिया, पूर्णिमा पांडे, अनवरी बेगम, कल्याण सिंह, बृजेश गोस्वामी, अंबर चौहान, सुनील, डॉ. अतुल उपाध्याय, रमेश जाट सहित स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।



