मध्य प्रदेश

पूर्व प्राचार्य बीसी तंतुवाय का दुखद निधन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बीसी तंतुवाय का दुखद निधन हो गया। वह करीब 74 वर्ष के थे वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियो का भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड गये है। मंगलवार को उनका अन्तिम संस्कार किया गया, अंतिम यात्रा मे बडी संख्या मे लोगो ने सम्मिलित होकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखाग्नि उनके जेष्ठ सुपुत्र सुनील ने दी। उल्लेखनीय है बीसी तंतुवाय शा उ मा बालक विद्यालय में वर्ष 1985 से 2012 तक प्राचार्य के पद पर रहकर अपनी सेवाये प्रदान की।

Related Articles

Back to top button