खेल

साईं क्रिकेट एकेडमी की बैठक संपन्न

सिलवानी। सर्दियों का मौसम आते ही नगर में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां प्रारंभ हो जाती हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए बुधवार को साईं क्रिकेट क्लब सिलवानी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से मनीष मालवीय को कप्तान एवं राशिद पेंटर को उपकप्तान बनाया गया। बैठक में साईं क्रिकेट क्लब के मैनेजर गोलू महाराज वरिष्ठ खिलाड़ी परवेज खान, राशिद पेंटर, मनीष मालवीय, रुपेश कुशवाहा, केशव रघुवंशी, नीलेश धाकड़, चंद्र किशोर, शेखर सोनी, आर्यन, आशीष जैन, अक्षत जैन, शशांक जैन, अजीम खान एवं साईं क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मौजूद रहे। कुछ नए खिलाड़ियों ने भी अपना नाम क्लब में जुड़वाया।अंत में गोलू महाराज ने aबताया कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए ही अपने खेल को खेलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button