प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की दरें निर्धारित

रायसेन । नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय से जिले के सभी नगरीय निकायों में पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों के खर्च का लेखा रखने के लिए सामग्रियों की दरें निर्धारित की गई है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार माइक्रोफोन और एम्लीफायर के साथ लाउड स्पीकर का भाड़ा जिसमें माईक और एम्लीफायर दो स्पीकर के साथ का भाड़ा 2000 रूपए प्रतिदिन एवं माईक और एम्लीफायर चार स्पीकर के साथ का भाड़ा 3000 रूपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 15ग15 के पंडाल का भाड़ा तीन रूपए वर्ग फिट, वाटरप्रुफ पंडाल का 10 रूपए वर्ग फिट, सुपर स्ट्रक्चर पंडाल का 25 वर्ग फिट निर्धारित किया गया है। कपड़े के फ्लेक्सएत्र, बैनर आदि के लिए कपड़े पर 25 रूपए वर्ग फिट, फ्लेक्स 10 रूपए प्रति स्क्वायर फिटए पम्पलेट 6×8 इंच सादे 250 रूपए के हजार एवं पम्पलेट 6×8 इंच रंगीन 1750 रूपए के हजार, कपडों के झण्डे 14 रूपए स्क्वायर फिट, पोस्टर्स 5250 रूपए प्रति हजार (18×23 इंच) लोहे के फ्रेम में होर्डिंग्स 15 रूपए प्रति स्वकायर फिट एवं लकड़ी के फ्रेम में होर्डिंग्स 10 रूपए प्रति स्वकायर फिट, लकड़ी के कट-आउट 12 रूपए स्क्वायर फिट, कपड़े के कट-आउट 25 रूपए स्क्वायर फिट, प्लास्टिक के कट-आउट 15 रूपए स्क्वायर फिट, दरवाजे खड़े करना 750 रूपए प्रतिदिन एवं आर्च खड़े करना 500 रूपए प्रतिदिन निर्धारित किए गए है। इसके साथ ही अन्य 9 अन्य सामग्रियों के विभिन्न प्रकारों की व्यय सीमा भी निर्धारित की गई है।



