भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकल रहे वन्य जीव, चार दिनो से हरगढ़ क्षेत्र में घूम रहा खूंखार तेंदूआ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए सिहोरा ब्लाक के वन क्षेत्र में इन दिनों एक खूंखार तेंदूआ जानवर को देखने से आने जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । जिससे गांव के लोग काफी डरे हुए हैं ।
सिहोरा वन क्षेत्र की सीमा से लगे हुए हरगढ़ में दो दिनों से लगातार वन जीव को दिखने से जहां गांव हरगढ़ के लोगों में डर व दहशत का माहौल बना हुआ है । वही इस ओर लगे हुए गांव के ग्रामीणों में आनें जाने में भी लोग डर डर के निकल रहें हैं ।
इस संबंध में वन विभाग बीट प्रभारी अरबाज खान सिहोरा ने बताया कि बारिश के समय अधिकतर इन जानवरों को भोजन की तलाश में देखा जा सकता है। और सिहोरा वन क्षेत्र सीमा से लगा हुआ है। विभाग द्वारा सभी सीमा से लगे हुए ग्रामों में निर्देश बोर्ड लगाये गये हैं । और सभी रहवासियों को भी अवगत कराया गया कि गांव की सीमा से लगे हुए कृषि क्षेत्र व जंगल में अकेले न जाये न ही किसी को जाने दे । तेंदूआ खूंखार जानवर से दहशत का माहौल अभी बना हुआ है ।



