मध्य प्रदेश

नगर परिषद मझौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी पॉइंट गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । पाटन विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद मझौली मैं महिला बाल विकास परियोजना मझौली के वार्ड क्रमांक 2 मे मतदाता जागरूकता गतिविधियो में सेल्फी पाइंट, शपथ, एवं मतदाता जागरुकता गीतो पर गरबा कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें सभी नव मतदाताओं को जागरूक किया गया और मतदान के लिए बताया गया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान अवश्य करें बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा जरूर लें। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी पार्वती पटेल नगर परिषद अधिकारी राजेश भदौरिया आंगनवाड़ी आशा उषा कार्यकर्ता और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button