धूमधाम से मनाई संत गाडगे जयंती
रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा। संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज का जयंती समारोह बुधवार को नगर उदयपुरा में धूमधाम से मनाया गया। रजक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में रजक समाज रायसेन के जिला अध्यक्ष आशीष रजक एवं जिला उपाध्यक्ष गोलू मालवीय शामिल हुए।
इस दौरान समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने तथा आगामी ग्राम पंचायत नगर पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में उस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया जो रजक समाज के हितों को ध्यान में रखेगा। जिला अध्यक्ष आशीष रजक ने गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कहा कि संत गाडगे महाराज ने स्वच्छता की अलख जगाकर शिक्षा के लिए कार्य किए है। आज समाज को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्कता है। वह रजक समाज के साथ-साथ सभी समाजों के महान समाज सुधारक थे, वह लाखों लोगों के लिए आदर्श बने।
कार्यक्रम में समाज के वृद्धजन व प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया तथा दहेज प्रथा की वजह से टूटते परिवार के ऊपर नाटक का मंचन किया। स्कूली छात्रों को शैक्षणिक सामग्री निशुल्क प्रदान की गई।इस दौरान रायसेन रजक समाज जिला अध्यक्ष आशीष रजक, जिला उपाध्यक्ष गोलू मालवीय, शिवनारायण रजक, अशोक रजक, मानक रजक, सत्यम रजक, सौरभ रजक, डब्बू मालवीय, मुन्ना लाल रजक, कुलदीप रजक, मोहन भारके, ललित रजक, बिट्टू रजक, राम कुमार मालवीय, उमेश रजक, श्याम भारके, हरिशंकर रजक, रामस्वरूप रजक, गौरव रजक, सूरज रजक, दीपक रजक, छोटू रजक, सहित अनेक समाज के गणमान्य नागरिक माताएं बहने बच्चे उपस्थित रहे।



