9 तहसीलदार, नायब तहसीलदार के मध्य कार्य विभाजन, संशोधित आदेश जारी

रायसेन । कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने रायसेन में पदस्थ 9 तहसीलदारों के स्थानांतरण करते हुए पूर्व आदेश में संशोधन कर नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए है।
कार्यालय कलेक्टर जिला रायसेन के आदेश क्रमांक / 7296 / स्थापना /2024 कार्यालयीन आदेश रायसेन, दिनांक 27/2/2024 में अपने आदेश क्रमांक 7243/स्थापना/2024 दिनांक 23.02.2024 में आंशिक संशोधन करते हुये निम्नानुसार तहसीलदार/प्र.तहसीलदार / नायब तहसीलदार/प्र. नायब तहसीलदार को तहसील का प्रभार सौंपा गया है।
जिसमे प्रमोद कुमार उईके, प्रभारी तहसीलदार तहसील देवरी से तहसीलदार बाड़ी, हेमन्त शर्मा, प्रभारी तहसीलदार उदयपुरा से अतिरिक्त तहसीलदार गैरतगंज, दिनेश कुमार बरगले नायब तहसीलदार बाड़ी से प्रभारी तहसीलदार देवरी, अंकिता यदुवंशी, नायब तहसीलदार बरेली से प्रभारी तहसीलदार सुल्तानपुर, आस्था चडार, नायब तहसीलदार उदयपुरा से प्रभारी तहसीलदार उदयपुरा, नरेश सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार प्रभारी सुल्तानपुर से नायब तहसीलदार सुल्तानपुर, शिब्बुसिंह कसोरिया प्रभारी नायब तहसीलदार उदयपुरा से प्रभारी नायब तहसीलदार बाड़ी, के.के. पंडोले प्रभारी नायब तहसीलदार सुल्तानपुर से प्रभारी नायब तहसीलदार उदयपुरा, किशोरी लाल शेलू स.अ.भू.अभि. तहसील देवरी से तहसील बरेली प्रभारी नायब तहसीलदार पर पदस्थापना की गई है।




