मध्य प्रदेश

सीएम राइज स्कूल में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान का परिणाम

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल में विगत दिवस प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य सी के विश्वकर्मा, प्राचार्य पिपरिया कला संतोष कुमार श्रीवास की उपस्थिति में कक्षा 1 से 12 तक के कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सीके विश्वकर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों की लगन और मेहनत से विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए आज पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष तिवारी ने किया। जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले कला संकाय के मोहित सिलावट ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारी बन कर समाज की सेवा करना चाहते हैं। ज्ञात हो कि सीएम राइज का हायर सेकंडरी परीक्षा के विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा है। विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण 48 परीक्षार्थियों में से 44 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. विज्ञान संकाय में शिवांश पुष्पराज कुशवाहा ने प्रथम स्थान, गायत्री लोधी ने द्वितीय और मोनिका चौरसिया व मुस्कान वाल्मीकि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय से 45 छात्र छात्राओं का चयन मध्यप्रदेश सरकार की लेपटॉप योजना हेतु हुआ है। हाईस्कूल परीक्षा में नैन्सी राजपूत ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सम्मान समारोह में सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य सीके विश्वकर्मा के साथ कक्षा शिक्षक वेणीशंकर पटेल, राजेंद्र कुमार चौहान, ओमजी कौरव, भागीरथ प्रसाद, निरंजन सिंह झारिया, रत्ना सिंह राजपूत, अर्चना तिवारी, गुरुदयाल मेहरा, मनोहर सिंह पटेल, हरिगोविंद पटेल, सरदार सिंह राजपूत, चंद्रशेखर बसेड़िया, लालसिंह लोधी, भानुप्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, आकाश उपाध्याय, सोनू बुधोलिया, भवन्त मेश्राम, पुष्पा सिलावट, सोनल दीक्षित, आदित्य द्विवेदी, अनीश शाह, आरती पटेल, शर्मिला तिवारी, भाईजी चौधरी, रूपसिंह कुशवाहा, दीपक लोधी, राघवेन्द्र पटेल, आजाद पटेल, ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे। अभिभावकों की ओर से नारायण सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button