मध्य प्रदेश

बांदकपुर से हटाई गई प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर मे भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रशासन उसे हटाए जाने पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा ने घोर आपत्ति कर जिला प्रशासन से मूर्ति को पुनः यथास्थान स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने मूर्ति स्थापना करने वाले पक्ष से मुलाकात की। जहां संध्या नामक ने बताया कि उनकी पैत्रिक जमीन बांदकपुर में है। जिसमें उनके ससुर जी श्यामसुंदर नामक एवं ग्रामीणों ने गणेश चतुर्थी के दिन विधि विधान से भगवान गणेश की स्थापना कराई थी अचानक से दूसरे सुनें मनमाने तरीके से मूर्ति को हटा। परिवार के नाम शासकीय रिकार्ड में जमीन दर्ज थी जो अचानक से सरकार के रिकार्ड में जमीन दर्ज कर दी गई जबकि परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई जानकारी लेने पर पता चला कि भू अर्जन की कार्यवाही की गई परंतु रिकाई मागने पर नकर विभाग ने आवेदन इस जानकारी लेख कर वापस कर दिया कि ऐसा कोई भू अर्जन का रिकार्ड जमा नहीं हैं। इस प्रकार परिवार को बिना कोई नोटिस पर जानकारी दिए उनकी भूमि शासकीय रूप में  दर्ज कर ली गई जबकि वर्षो से वहीं काबिज है। नितिर मिश्रा ने प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर दमोह कलेक्टर एवं एस.डी.एम. से मांग की है कि तत्काल मूर्ति को यथा स्थान रखा जाए एवं मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाएं अन्यथा एक वृहद आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जबावदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button