क्राइम

अवैध शराब में तेजगढ़ पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में शराब के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 6 सितमबर 2024 को थाना तेजगढ़ क्षेत्रार्तगत शराब के अवैध कारोबार मे संलिप्त व्यक्ति के विरूध्द कार्यवाही की गयी।
दिनांक 6 सितंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी तेजगढ़ व टीम द्वारा ग्राम तेजगढ़ झलौन रोड़ नर्सरी के सामने दविस देकर एक व्यक्ति से 1 नीले रंग की कार जिसका वाहन नं. MH.43.X.5688 लेख है कीमत 4,00,000 रुपये तथा कार के अंदर रखे 8 खाकी रंग के कार्टून प्रत्येक में 50-50 पाव देशी लाल मशाला शराब कुल 400 पाव, 72 लीटर कीमती 40,000 रुपये व 1 पीओसीओ कंपनी का मोवाईल फोन कीमती 10000 रुपये जप्त किया गया.आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 236/24 आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button