क्राइम

रिश्वत लेते पकड़ाए पंचायत सचिव को पद से हटाया

विदिशा | पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए ग्राम पंचायत बोरीरामपुर के सचिव गिरवरसिंह यादव को पदीय दायित्व से मुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत बोरीरामपुर के सचिव का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सियासी के सचिव पृथ्वी सिंह मीणा को सौंपा गया है।
ज्ञातव्य हो कि लोकायुक्त द्वारा जनपद पंचायत के कर्मचारी और सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा था।
जिला पंचायत सीईओ पंकज जैन ने सचिव गिरवर सिंह यादव को सचिव पदीय दायित्व से मुक्त करते हुए उनका मुख्यालय जिला पंचायत विदिशा नियत किया है।

Related Articles

Back to top button