चिचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

सिलवानी। चिचोली शासकीय महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ग्राम चिचोली में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष श्याम साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम चिचोली के सरपंच, भाजपा नेता विभोर नायक, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोहर पंथी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी लक्ष्मीकांत नेमा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सात दिवसीय शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता रैली, चौपाल, चौपाल नाटक एवं विभिन्न जनजागरूकता अभियान चलाए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
समापन समारोह में अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।



