धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का आयोजन

सिलवानी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रखंड सिलवानी एवं सभी खंडों में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना तथा समाज में जागरूकता को सुदृढ़ करना है।
अभियान के अंतर्गत परिषद के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर नागरिकों को धर्म रक्षा के महत्व से अवगत करा रहे हैं तथा स्वेच्छा से निधि समर्पण करने का आह्वान कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाज की एकजुटता, सहयोग और सक्रिय सहभागिता से ही हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुरक्षित और सशक्त रखा जा सकता है।
अभियान के दौरान विदिशा विभाग संगठन मंत्री मुकेश महेश्वरी, मध्य भारत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महेशनामदेव तथा प्रखंड कार्यकारिणी, नगर टोली एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर एवं विभिन्न खंडों में अभियान को लेकर उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान निर्धारित अवधि तक निरंतर संचालित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान को सफल बनाएं।



