मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम भनपुरा कला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था। जिसका आज अंतिम दिवस एवं समापन समारोह रहा। जिसमें महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे, ग्राम भनपुरा ग्राम पंचायत बरेली सरपंच निर्मला सिंह एवं सहयोगी वीर प्रताप सिंह, एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया द्वारा सरस्वती पूजन किया। तत्पश्चात वर्षा चौरसिया, साक्षी यादव, श्रुति चौरसिया ने सरस्वती वंदना का गायन किया । शिविर का समापन सत्र में महाविद्यालयीन स्टाफ डॉ दीपिका जैन, डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ ईश्वर दीन चौधरी, डॉ राजाराम सूर्यवंशी, मो. रहवर रजा मंसूरी, डॉ अरूणा दास एवं समस्त स्वयंसेवक शामिल रहे। शिविर समापन के पश्चात सभी ने भोजन ग्रहण किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को श्रीफल और साल से विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button