धार्मिकमध्य प्रदेश
गाड़ा में भगवान श्री कृष्ण राधा की रास लीला में उमड़ी भक्तों की भीड़

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत बरहटा स्थित श्री ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर में श्री विष्णु महायज्ञ की 45 वी वर्षगांठ के अवसर पर श्री श्री 108 दामोदर दास महाराज जी के सानिध्य में चल रही भागवत कथा में कथावाचक श्री दाऊ जी महाराज बिलहरी वालों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं , गोवर्धन पर्वत की कथा को सुनाया है। भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की रास लीला की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया है ।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, जनपद सदस्य अर्चना अभिलाष राजभर ने कथावाचक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया है।
इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाशसिंह बागरी, सरपंच पार्वती राजभर, पूर्व सरपंच शिवराम जभर, रामशरण राजभर, बाबू नीलेश प्रताप सिंह आनंद पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजदूगी रही है।



