मध्य प्रदेश

रोसरा श्रीराम जानकी मंदिर पर उत्तराधिकारी नियुक्त किये गये श्री 108 संजय दास त्यागी जी

सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम रोसरा स्थित श्री रामजानकी मंदिर पर श्री सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया गया । यह आयोजन श्रीराम जानकी जी के पाटोउत्सव 10वी (बर्षगाँठ) पर आयोजन किया गया जहाँ श्री श्री 1008 महंत रामकृष्ण दास महाराज जी एवं वक्तरा महामण्डलेवर श्री श्री 1008 गिरीश दास जी महाराज, महगवां श्रीराम जानकी मंदिर महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर विजयराम दास जी, त्रिलोकचंद जी महाराज जी, त्रिलोकचंद महंत श्री श्री 1008 रुद्रस्वरूप जी महाराज श्री रामजानकी महंत कोठारी जी, श्री संतदास जी महाराज, श्री सुखदास जी महाराज, श्री रामदास जी, श्री त्यागी जी बोरास, श्री लड़िया मंदिर श्री महंत गैरतगंज जी के सानिध्य में अखंड सीताराम कीर्तन के उपलक्ष्य पर श्री महंत संजयदास त्यागी जी को रोसरा रानी श्रीराम जानकी मंदिर के लिए उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। जहां सभी संतजन एवं ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सीताराम कीर्तन 24 घन्टे का आयोजित हुआ नगर भंडार एवं प्रसादी वितरण हुई।

Related Articles

Back to top button