किशोरियों को दी गई माहवारी के दौरान स्वच्छता, पोषण व मानसिकता स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पोषण माह के अंतर्गत हाई स्कूल सहलावन पिपरिया में परियोजना अधिकारी आरती यादव के मार्गदर्शन में सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर जागरूकता संबंधी विभिन्न जानकारी दी। मौके पर किशोरियों व महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, पोषण व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल ने किशोरी बालिकाओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के प्रति उन्हें जागरूक किया गया. वहीं इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। सहलावन पिपरिया हाई स्कूल में आयोजित जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता से संबंधी जानकारी दी और कहा कि माहवारी में डरने व शर्माने की जरूरत नहीं है. यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. अपने माता-पिता से इस संबंध में खुल कर बात करें, ताकि उचित देखभाल मिल सके। सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल ने किशोरी बालिकाओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ अपने खान-पान पर ध्यान रखना चाहिए. हरी सब्जियां, फल, आयरन युक्त आहार का नियमित सेवन काफी लाभकारी होता है। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल, कार्यकर्ता कौशल्या गौतम, उमा परौहा, सीमा पटेल, कौशल्या मिश्रा, सरोज ठाकुर, मधु लता दुबे, गीता राजपूत, मोहिनी दीक्षित, सुदाम दाहिया, सविता यादव सहित लाड़ली बहनाओं को शामिल किया। इस दौरान स्कूल की छात्राएं एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।



