मध्य प्रदेश

सिलवानी क्षेत्र को मिला 12 करोड़ 43 लाख का बड़ा तोहफ़ा

स्वीकृत हुआ गुंदरई- खमरिया- बरेली- पडरिया खुर्द-रमपुरा मार्ग
क्षेत्र के लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह का माना आभार

बेगमगंज । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण सौगात क्षेत्र को मिली है। लंबे समय से क्षेत्रीय जनों द्वारा मांग की जा रही गुंदरई– खमरिया– बरेली– पड़रिया खुर्द– रमपुरा– देनी– चिरह सड़क का निर्माण कार्य अब स्वीकृत हो गया है।
जनसमस्याओं के निराकरण और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति निरंतर समर्पित सिलवानी विधानसभा के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के सतत् प्रयासों से यह मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है।
राज्य वित्त समिति की बैठक में मंजूरी और प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार, लगभग 12 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह 10 किलोमीटर लंबी सड़क क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों को लाभान्वित करेगी।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस सड़क की स्वीकृति से पूरे सिलवानी क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि इस मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button