डेम में डूबे राहुल आदिवासी का शव देर रात मिला, दो दिन से रेस्क्यू कर रही थी टीम
शुक्रवार की सुबह होगा पोस्टमार्टम
डेम में नहाने गया युवक डूब जाने से एसडीआरएफ की टीम और पुलिस कर रही थी तलाश
सिलवानी । बुधवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे सिलवानी थाना क्षेत्र में नगर से 2 किलोमीटर दूर लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के लिए कूदे युवक के डूबने से सनसनी फैल गई थी, जिसकी रेस्क्यू टीम द्वारा दो दिन से लगातार तलाश की जा रही थी, गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे डेम किनारे शव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रायसेन से पहुंची एसडीआरएफ की टीम बुधवार एवं गुरुवार को दिन भर तलाश में जुटी रही परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी, और अंधेरा होने से गुरुवार की शाम को अभियान रोक दिया गया था, वही भोपाल से गोताखोर की टीम भी आ गई थी।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के लिए गए राहुल आदिवासी के डूबने की सूचना पर दो दिन से रायसेन से आई एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मददगार तलाशी में लगे हुए थे, डेम में पानी गहरा होने से भोपाल से गोताखोरों की टीम भी को बुलाया गया था। गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे उसका शव डेम किनारे मिल गया है। शव को नगर परिषद के शव वाहन से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया हैं, जिसका शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
परिवार में जहां दीपावली की तैयारियों के बीच अचानक इस घटना ने परिवार की खुशियां को मातम में बदल दी।
गुरुवार को एसडीएम प्रकाश चंद शाक्य, तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, पटवारी और राजस्व विभाग की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद रही और तलाशी अभियान पर नजर बनाए हुए रखी।
बताया जाता हैं कि राहुल ठाकुर पिता हल्केवीर आदिवासी उम्र 18 साल निवासी रमपुरा लालघाटी टोला अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। वह तीन भाईयो में दूसरे नंबर का है और उसकी एक बहिन है। डेम से लगकर ही उसके परिवार की खेती है और उसी में मकान बनाकर परिवार रहता है। परिजनो का दीपावली पर इस घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है, वही प्रशासन भी दो दिन से लगातार तलाशी के प्रयास में जुटा हुआ था, शव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बुधवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे सिलवानी थाना क्षेत्र में नगर से 2 किलोमीटर दूर लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के लिए कूदे युवक के डूबने से सनसनी फैल गई थी, जिसकी रेस्क्यू टीम द्वारा दो दिन से लगातार तलाश की जा रही थी, गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे डेम किनारे शव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। रायसेन से पहुंची एसडीआरएफ की टीम बुधवार एवं गुरुवार को दिन भर तलाश में जुटी रही परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी, और अंधेरा होने से गुरुवार की शाम को अभियान रोक दिया गया था, वही भोपाल से गोताखोर की टीम भी आ गई थी।थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि लालघाटी के पास रमपुरा डेम में नहाने के लिए गए राहुल आदिवासी के डूबने की सूचना पर दो दिन से रायसेन से आई एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मददगार तलाशी में लगे हुए थे, डेम में पानी गहरा होने से भोपाल से गोताखोरों की टीम भी को बुलाया गया था। गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे उसका शव डेम किनारे मिल गया है। शव को नगर परिषद के शव वाहन से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया हैं, जिसका शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार में जहां दीपावली की तैयारियों के बीच अचानक इस घटना ने परिवार की खुशियां को मातम में बदल दी।गुरुवार को एसडीएम प्रकाश चंद शाक्य, तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, पटवारी और राजस्व विभाग की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद रही और तलाशी अभियान पर नजर बनाए हुए रखी।बताया जाता हैं कि राहुल ठाकुर पिता हल्केवीर आदिवासी उम्र 18 साल निवासी रमपुरा लालघाटी टोला अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। वह तीन भाईयो में दूसरे नंबर का है और उसकी एक बहिन है। डेम से लगकर ही उसके परिवार की खेती है और उसी में मकान बनाकर परिवार रहता है। परिजनो का दीपावली पर इस घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है, वही प्रशासन भी दो दिन से लगातार तलाशी के प्रयास में जुटा हुआ था, शव मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।



