मध्य प्रदेश

सिलवानी पुलिस ने कॉलेज में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों को किया जागरूक

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह भी हुए शामिल
सिलवानी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सिलवानी पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी पूनम सविता की उपस्थिति में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है तथा नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह जीवन के लिए भी अत्यंत घातक हो सकता है। उन्होंने सुरक्षित वाहन चलाने, गति सीमा का पालन करने और शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की इस पहल की महाविद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button