श्रीराम मंदिर प्रांगण में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को बहनों ने बांधी राखी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर के श्री राम मंदिर प्रांगण में बुधवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सैकड़ो बहनों ने क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को राखी बांधी, मंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन को भेंट स्वरूप बहिनों को साड़ियां भेंट कर शुभकामनाएं दीं और सभी बहनों पर फूल बरसा कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि दीपावली से लाडली बहनों को डॉ मोहन यादव सरकार 1500 रुपए प्रतिमाह राशि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंत्री पटेल के दीर्घायु जीवन की कामना की । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद के साथ साथ एसडीएम संतोष मुद्गल, तहसील प्रभारी चंचल जैन और थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया, सीएमओ जगदीश शर्मा, बीएमओ डॉ महेंद्र सिंह धाकड़ मौजूद थे।



