बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने लिया संकल्प

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन का पावन पर्व उमरियापान सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोंउल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पर्व पर बहिनों ने भाईयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया । इस मौके पर उमरियापान क्षेत्र की मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिलीं। शाम में कजलियों पर्व पर एक दुसरों से गले मिलकर कजलियों पर्व की शुभकामनाएं दी। आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक कजलियों का त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया गया। जहाँ महिलाएं नदी तालाब और सरोवरों में टोकरी और मिट्टी का विसर्जन कर कजलियां लेकर लौटी और सबसे पहले घर में बड़े बुर्जुगों को कजलियां देकर उनका आशीर्वाद लिया। पुरानी परंपरागत लोगों के घरों में बैठने उठने का तांता लगा रहा। घटना दुर्घटना हो जाने पर गांवों में आज भी भाईचारे की भावना बनीं हुईं हैं जिसके तहत घरों में बैठकर सुख दुख मे सम्मलित होकर भाईचारे का संदेश देते हैं। त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने उमरियापान थाना प्रभारी सिध्दार्थ राय अपने स्टाफ़ के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।



