धार्मिकमध्य प्रदेश

बहिनो ने बांधी राखी भाईयों ने दिया रक्षा का वचन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान। पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार नगर में धूमधाम से मनाया गया। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त को लेकर सुबह से घरों में बहन भाई के इस त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। बहने सज धजकर अपने भाईयों के घर पहुंची। जहां ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक मिष्ठान पूजन नारियल रूमाल के साथ बहन ने राखी बांधी।
इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने मिला। इसके अलावा अनेक जगहो पर धार्मिक अनुष्ठान भी हुए जिसमें भी बडी संख्या में लोग शामिल हुये। रक्षाबंधन के त्यौहार पर लगभग सभी घरो में रूटीन भोजन की छुटटी रही। यहां विशेष पकवान तैयार किए गए। जिसे ग्रहण करके सभी ने त्यौहार को सेलीब्रेट किया इसके लिए भी महिलाओं ने खूब तैयारी की थी। नगर की महिलाओ का कहना है कि त्योैहार को खास बनाने के लिए विशेष पकवान की आवष्यकता होती है। इसके लिए उन्होने चाट कचौडी इस त्यौहार पर बनाई थी। जिसका स्वाद लेकर सभी ने त्यौहार का आनंद लिया। इसी तरह अन्य घरों का भी माहौल रहा।
बच्चे रहे उत्साहित
सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित रहे सुबह से ही सुहानी चौरसिया, रचिता चौरसिया, रूतबी चौरसिया, छुटकी आदि नन्ही ने अपने भाईयो को राखी बांधने को लेकर हलचल करते नजर आए। इसके अलावा पापा मामा द्वारा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चो को रहा। साथ में लजीज पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चो के लिए रोमांच भरा था।
बहनो ने उतारी आरती
भाई बहिन की रिश्ते को मजबूत बनाने वाले पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को पूरे परंपरागत तरीके से मनाया गया है। जिसमें बहिनो ने भाईयों की आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की जबकि भाईयों ने भी बहिनो की रक्षा का संकल्प लेते हुए इस प्रेम भरे रिश्ते का जीवन भर निर्वहन करने का वचन दिया है।
मंदिरो में भी रही भक्तो की भीड
रक्षाबंधन के अवसर पर नगर के देवालयों में भी अच्छी चहल पहल रही है। जिसमें बड़ी माई मंदिर चंडी माता मंदिर और बावली मंदिर मे भक्तजनो ने पहुंचकर भगवान को राखी के साथ चढावा चढाया है। वहीं दूसरी ओर मंदिरो के पुजारियो ने भी त्यौहार होने के चलते भगवान का विशेष पूजन अभिषेक किया।

Related Articles

Back to top button