समाजसेवी मनोहर मेहरा ने सिद्ध हनुमान मंदिर शिकारीपुरा चोपड़ा में कराया ट्यूबवेल उत्खनन
मन्दिर समिति के लोगों ने आभार व्यक्त कर फूलमालाओं से किया स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादवरायसेन। बीजेपी नेता व धनोरा रायसेन के युवा समाजसेवी मनोहर मेहरा द्वारा जनहित में समाजसेवा सामाजिक सरोकार में हमेशा बढ़कर हिस्सा लेते हैं। हाल ही में सिद्ध हनुमान मंदिर शिकारीपुरा वार्ड 18 चोपड़ा मोहल्ले में जलसंकट की समस्या जनहित में मन्दिर परिसर में एक ट्यूबवेल उत्खनन कराने में अपना अहम योगदान दिया है। जाके पांव में पड़े न बिमाई …वो क्या जाने प्रीत पराई। की तर्ज पर धनोरा रायसेन निवासी मनोहर मेहरा वह शख्सियत बन चुके हैं जो सामाजिक, धार्मिक राजनैतिक कार्यों से जुड़कर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करके जनसेवा कर रहे हैं। सिद्ध हनुमान मंदिर शिकारीपुरा चोपड़ा मोहल्ले में समाजसेवी मनोहर मेहरा द्वारा एक बोर उत्खनन कराए जाने पर मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमयी सुन्दरकाण्ठ पाठ भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
मन्दिर समिति ने किया सम्मान….
सिद्ध हनुमान मंदिर शिकारीपुरा चोपड़ा मोहल्ल समिति के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए युवा समाजसेवी मनोहर मेहरा का शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर किया सम्मान। स्वागत करने वालों में पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, प्रमोद शुक्ला, विकास शर्मा, शैतान सिंह पंवार, मनोज यादव, राजू पवार, पार्षद उपेंद्र सिंह पवार, जगतप्रकाश शुक्ला, गुलाब सिंह बंशकार, राजू शुक्ला आदि शामिल रहे।



