मध्य प्रदेश
सांसद ने मुख्यमंत्री को दी बाढ की जानकारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत उमरियापान एवं ढीमरखेडा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बाढ के हालातों के संबंध में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को गुरुवार की सुबह फोन पर विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, होमगार्ड के जवान और पुलिस प्रशासन टीम की तत्काल तत्परतापूर्वक सहायता ली जाए। उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उन्हें हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं ।



