मध्य प्रदेश

सिलवानी में स्वर कोकिला आशा भोंसले को दी गई श्रद्धांजलि

सिलवानी। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलवानी में भारत की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने आशा भोंसले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके संघर्षपूर्ण जीवन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी आशा भोंसले ने अपने साहस, मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की। उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि कठिन समय में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
शिक्षकों ने यह भी बताया कि आशा भोंसले ने अनेक भाषाओं में गीत गाए हैं और अपनी मधुर आवाज से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
विद्यालय के संगीत शिक्षक विक्रांत रघुवंशी ने कहा कि संगीत हमारे जीवन में संजीवनी का कार्य करता है। यह हमें हर परिस्थिति से संघर्ष करने की आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें आशा भोंसले के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button