मध्य प्रदेश

27 जुलाई से स्कूलों में लगेंगे विशेष आधार शिविर

विधार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट के साथ आम नागरिकों को भी मिलेगी आधार संबंधी सेवाएं
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले के विभिन्न विकासखंडों के चिन्हित विद्यालयों में 27 जुलाई से विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे । इन शिविरों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ।
शिविरों में आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-केवाईसी एवं अन्य आधार संबंधी कार्य किए जाएंगे । जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है ।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष आधार शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं आम नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकें । उन्होंने सभी विभागों से शिविरों के सफल संचालन के लिए समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं ।

Related Articles

Back to top button