मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक सर्वधर्म विनयांजलि रविवार को

आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगे
सिलवानी । परम आराध्य वर्तमान के वर्धमान संत शिरोमणि आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महाराज की उत्कृष्ट सल्लेखना समाधिमरण उपरांत अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक सर्वधर्म विनयांजलि सभा का आयोजन सिलवानी नगर के उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में रविवार को दोपहर 1 बजे किया जा रहा है।
सभी धर्मों के उपासक एवं नगर की गणमान्य विभूतियों , समाज सेवी संस्थाओं, पत्रकार बंधु एवं सभी व्यापारीगण की उपस्थिति में अखंड दिगंबर जैन समाज एवं नगर परिषद सिलवानी के ग्राम तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजको सभी से आग्रह है किया है कि परम आराध्य गुरुदेव भगवान को गरिमामय विनयांजलि हेतु समय पर उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करें। एवं प्रत्येक समाज के व्यापारिक प्रतिष्ठान विनयांजलि सभा के पूर्ण होने तक बंद रखने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button