डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विशेष आयोजन

सिलवानी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर रविवार को नगर के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम कमेटी हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा मातृशक्ति के सम्मान में पौधारोपण के माध्यम से संदेश देना था। इस अभियान को “एक पेड़ – माँ के नाम” शीर्षक दिया गया, जिससे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता उजागर हो सके।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहिए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे प्रयास प्रकृति और परिवार, दोनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।”
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, संजय मस्ताना, सलीम काजी, मिलन जैन, राकेश खरे डाबरी, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पुनीत समैया, सर्वश खरे, जगदीश साहू बेगवा, मंदन मोहन शर्मा, विक्रम शाह सियरमऊ, तुलसी यादव, पुरुषोत्तम सोनी ,पप्पू नेमा (पूर्व पार्षद), बबलू पाल, जीतू पाल, संजू सेन, गुड्डा चढ़ार सहित
नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता संदीप शर्मा के द्वारा किया गया, आभार व्यक्त पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने माना।



