क्राइममध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार का कहर पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

नशे की हालत में ड्राइविंग कर रहा था डॉक्टर
रात्रि में कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंदा 2 की घटना स्थल पर मौत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचाते हुए पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंदते हुऐ निकली। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । वहीं अन्य 4 लोग घायल रूप से घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। तत्काल घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शुक्रवार रात्रि लगभग 9.30 बजे के समय विजय नगर में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बीएचएमएस डाॅक्टर संजय पटेल चला रहा था। वह अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी समेत विजय नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि डाॅक्टर संजय पटेल नशे में डूबे हुये थे। वह काफी तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ लिया । और तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
इस हादसे में मुन्नी बाई सेन और एक अन्य की मौत हुई है। 65 साल की मुन्नी बाई सेन काम से वापस अपने घर जा रही थी। मुन्नी बाई सेन के बेटे ने बताया कि उनकी मां प्राइवेट जाॅब करती है। शुक्रवार की रात को उन्होंने एसबीआई चौक पर ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही पैदल घर जाने के लिए सर्विस रोड पकड़ी, उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गौरीशंकर दुबे की भी मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। रवि सेन ने बताया कि जिस कार चालक ने टक्कर मारी, वह नशे में इस कदर डूबा था कि टक्कर मारने के बाद भी उसे कुछ होश नहीं था।
विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि ब्लैक कलर की किया कार क्रमांक MP20 ZE 1572 दीनदयाल चौक तरफ जा रही थी। कार ने अचानक ही मुख्य सड़क को छोड़कर सर्विस रोड पकड़ी और फिर पैदल जा रहे लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। कार चला रहे संजय पटेल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग सड़क किनारे गिर गए और कार चालक लोगों के ऊपर से कार लेकर भागने लगा। संजय पटेल ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी है।
एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक डाॅक्टर है। विजय नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि दो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button