तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर
रिपोर्टर : सैयद मसूद अली पटेल
ग़ैरतगंज । गैरतगंज थाना क्षेत्र के क़स्बा गढ़ी के भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग बस स्टैंड मे बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे सागर की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक MPO9 ZV 5013 ने बाइक सवार देहगांव से ग़ैरतगंज जा रहे थे । तेज़ रफ़्तार लापरवाही से चला रहे ट्रक ड्राईवर देवेन्द्र सिंह राजपूत पिता निरंजनसिंह राजपूत आयु 61 वर्ष ने टक्कर मारी जिससे बाइक क्रमांक MP38 MM 2851 पर सवार दो व्यक्तियों के सिर एवं पैरों में चोटे आई है गम्भीर हालत में दोनों को स्थानीय नागरिकों की मदद से एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल ग़ैरतगंज पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया।
घायलों में रोहित चौबे पिता शिवनारायण चौबे आयु 30 वर्ष निवासी ग्राम संदूक़ थाना देवनगर (देहगांव), राहुल आचार्य पिता लक्ष्मीनारायण चौबे आयु 35 वर्ष निवासी शिवधाम कालोनी विदिशा को गंभीर अवस्था में रैफर किया गया है।



