मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया संयुक्त अनुविभाग एवं तहसील कार्यालय राजस्व भवन का भूमिपूजन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को नगर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यो के साथ-साथ अद्योसंरचना से जुड़े कार्यो को भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। आज यहां संयुक्त अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया है। इस भवन के बन जाने से राजस्व अधिकारियों,कर्मचारियों को कार्य सम्पादित करने में सुविधा होगी,साथ ही किसानों और आमजन को भी इसका लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कन्यापूजन किया तत्पश्चात मंत्री एवं मंचासीन पदाधिकारियों का एसडीएम संतोष मुद्गल एवं तहसीलदार द्वारा पुष्प हारो से सम्मान किया गया। नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने नगर बरेली को वर्षों की प्रतीक्षा के वाद जीर्ण-शीर्ण अवस्था में एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों को करोड़ों रूपए की सौगात नवीन भवन निर्माण के लिए दी।
एसडीएम संतोष मुद्गल के अथक प्रयासों की परिणाम है जो भव्य ओर विकसित भवन का निर्माण किया जा रहा है।नवीन कार्यालयों के भूमिपूजन से नगर की जनता अत्यंत प्रसन्न हैं।एस डी एम संतोष मुद्गल ने वताया कि इस भवन में सभी विभागों का काम काज होने से जनता को अधिक लाभ मिलेगा अभी दूर-दूर कार्यालय होने से जनता को काफी परेशानियां होती थी उससे निजात मिलेगी।नवीन भवन निर्माण की समस्त रूप रेखा एवं निर्माण की समय सीमा मंत्री के समक्ष रखी।एवं इससे जनता को होनेवाले लाभ से अवगत कराया। राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने भी जनता का हित देखते हुए बिना देर किए स्वीकृति दे दी। मंत्री शिवाजी पटेल ने मंच से अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना की। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी तारीफ की। नवीन अनुविभागीय राजस्व कार्यालय की रूपरेखा के विषय में वताया गया कि 15महिनो के अन्दर भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसमें प्रशासनीय स्वीकृत राशि 1606.80 लाख एवं तकनीकी स्वीकृत राशि 792.29 रूपए की लागत से 3630वर्गमीटर क्षेत्र में ठेकेदार मैसर्स एम ए कन्सट्रक्शन के द्वारा 15माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसमें अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय के साथ 54 संयुक्त सभी विभागों के कार्य संचालित होंगे एवं सभी विभागों के कामकाज दस्तावेजों के रखरखाव के लिए सर्व सुविधायुक्त रूमो का निर्माण किया जायेगा।
इस अवसर पर बरेली नपं अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, पूर्व नपं अध्यक्ष उदयपुरा केशव पटेल, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, पवन रघुवंशी,शेरसिंह चौधरी, नगर व्यापार महासंघ अध्यक्ष हीरेन्द्रृ मालवीय, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, नगर के गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।



