कृषिमध्य प्रदेशव्यापार
प्याज लहसुन की बम्फर पैदावार, किसान हुए मालामाल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो राजस्व निरीक्षक मंडल गौरझामर के किसान परम्परागत खेती के अलावा जायद फसले और अन्य सब्जीवर्ती फसलो जैसे लहसुन प्याज आदि पर भी जोर देने लगे है जिनसे अच्छी बम्पर फसले मिलने से किसानो की ऋणात्मक आय मे बढोतरी होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है इस वर्ष किसानो ने सर्वाधिक लहसुन व प्याज लगाने पर जोर दिया जिससे उन्हे अच्छी फसल तो मिली ही साथ ही अच्छा बाजार भाव मिलने से वह मालामाल हो गये है क्षेत्र मे बांधो का पानी नहरो के माध्यम से मिलने से अब और उन्नत खेती के आसार बनने जा रहे है जो यहां कृषि क्रान्ति लाने मे काफी महत्वपूर्ण व मददगार सावित होगे।



