क्राइम

सौतेले बाप ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कृत्य, मामला दर्ज

पीड़िता की हालत गंभीर, रैफर
सिलवानी। मानवता और पिता पुत्री के रिश्ते को तार तार करने वाली सनसनी खेज घटना इस ने समाज को झकझोर दिया है। यह पूरी घटना सिलवानी ब्लॉक के बम्होरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 40 साल वर्षीय पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ पिछले पांच माह से दुष्कृत्य करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को बेटी की तबियत खराब होने पर उसकी मां उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी लेकर पहुंची, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिविल हॉस्पिटल सिलवानी रैफर किया गया। डॉक्टर ने जांच कर बेटी को पांच माह का गर्भवती बताने पर घटना का खुलासा हुआ। बम्होरी पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्पिटल पहुंचकर बेटी एवं अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए। वही पीड़िता की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि एक पिता ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कृत्य किया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button