डीजल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहा डीजल, बड़ा हादसा टला
ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित
सिलवानी । मंगलवार की दोपहर में राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाटी पर डीजल से भरा टैंकर पलट गया। जिससे टैंकर से डीजल की धारा निकल पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।
बताया जाता हैं कि भोपाल से सिलवानी की ओर आ रहा डीजल टैंकर जमुनिया घाट के अंधे मोड पर अनियंत्रित होकर पलट कर धराशाई हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के दोपहर में डीजल टैंकर क्रमांक एमपी 34 एच 0483 जमुनिया घाटी पर ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे डीजल टैंकर से डीजल की धारा निकल पड़ी। घटना में ड्राइवर अभिषेक कुशवाहा और क्लीनर विशाल कुशवाह निवासी बीना दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन टैंकर पलटने से डीजल टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर धराशाई हो गया है ।
सूचना मिलने पर मौके पर सिलवानी पुलिस पहुंची। ज्ञातव्य है कि जमुनिया घाट के अंधे मोड़ पर आए दिन वाहन पलटते है। और कई लोगो को हादसे में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। नागरिकों ने कई बार प्रशासन से मोड़ को सीधा करने की मांग की है इसके बावजूद भी प्रशासन मोड़ को सीधा नहीं करा रहा है।



